ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरघनघोर घटा से दिन में छाया अंधेरा, बारिश ने बढ़ाई ठंड

घनघोर घटा से दिन में छाया अंधेरा, बारिश ने बढ़ाई ठंड

घनघोर घटा से दिन में अंधेरा छा गया। कड़कड़ाती बिजली से लोग और स्कूली बच्चे सहम गए। बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। एक तरफ जहां बारिश से ठंड बढ़ी तो वहीं बारिश फसलों के लिए सोना साबित...

घनघोर घटा से दिन में छाया अंधेरा, बारिश ने बढ़ाई ठंड
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरMon, 21 Jan 2019 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

घनघोर घटा से दिन में अंधेरा छा गया। कड़कड़ाती बिजली से लोग और स्कूली बच्चे सहम गए। बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। एक तरफ जहां बारिश से ठंड बढ़ी तो वहीं बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी।

गेहूं की फसल के लिए बारिश मुफीद साबित होगी। बारिश में स्कूली बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे।सवेरे से ही आसमान में काले बादल छाए थे। कभी सूरज निकलता तो कभी बादल सूरज को अपने आगोश में ले लेते। बादलों के साथ शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया था। हर कोई ठंड से कांप रहा था। करीब 1 बजे जिले में घनघोर काली घटा छा गई। बिजली कड़कड़ानी लगी। थोड़ी ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश में बच्चे भीगते हुए स्कूल गए। वहीं बारिश के चलते जिले में ठंड बढ़ गई। बारिश से जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं गन्ना किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। काफी संख्या में किसान चीनी मिलों के यार्ड में गन्ना लेकर बेचने के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में बारिश के चलते किसानों को परेशानी से दो चार होना पड़ा। जो किसान बारिश में भीग गए तो वह ठंड से कांपते दिखाई दिए। किसानों के साथ पशुओं का भी बुरा हाल हो गया। वहीं बारिश से जहां ठंड बढ़ी तो शहर की सड़क भी कीचड़ में तब्दील हो गई। बारिश किसानों की फसलों के लिए सोने से कम नहीं है। गेहूं, बरसीम और गन्ने के लिए बारिश सोना बरसने जैसी साबित होगी। अगर बारिश ठीकठाक हो गई तो किसानों को गेहूं की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। उनका खर्च बचेगा। बारिश में कुछ लोग भीगे तो काफी लोगों ने बारिश से बचने का प्रयास किया। बारिश में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गाड़ी में ही लोग बारिश में निकलते दिखाई दिए। सर्दी की बारिश में भीगने पर बीमार होने के खतरे को लेकर हर कोई बारिश से बचता दिखाई दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें