
आरबीएस में प्रबंध समिति का निर्विरोध गठन होना तय
Bijnor News - आरबीएस इंटर कालेज नांगल में प्रबंध समिति के पांच वर्षीय चुनाव में सभी 12 पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल होने से निर्विरोध चुनाव होना तय है। जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया सफल रही, और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। प्रबंध समिति की आधिकारिक घोषणा चुनाव तिथि पर की जाएगी।
आरबीएस इंटर कालेज नांगल में प्रबंध समिति का पांच वर्षीय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया में सभी 12 पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर द्वारा नामित पीठासीन अधिकारी प्रधानाचार्य एमडीएस इंटर कालेज नजीबाबाद अनुपम माहेश्वरी व पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य जीआईसी भागूवाला पंकज कुमार की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद पर यशवीर सिंह नजीबाबाद, उपाध्यक्ष- प्राची चौधरी जालपुर, प्रबंधक ऋषभ प्रताप सिंह एड मीरमपुर बेगा, उप प्रबंधक यशवीर सिंह चंदोक, कोषाध्यक्ष कावेन्द्र सिंह मुस्सेपुर तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जितेन्द्र सिंह गांवडी, अभयराम सिंह नांगल सोती, जाकिर अली सैदपुरी, कुलवीर सिंह तिसोतरा, आकाश दीप सराय आलम, मैनपाल सिंह शहजादपुर, लक्ष्मी देवी बिजनौर ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सभी नामांकन पत्रों का निरीक्षण किया गया सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में एक पद पर एक नामांकन होने, सभी नामांकन पत्र वैध पाए जाने व किसी नामांकन पत्र पर कोई आपत्ति न आने, कोई नाम वापसी न होने के कारण प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। पीठासीन अधिकारी प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने बताया प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है, फिर भी प्रबंध समिति की घोषणा निर्धारित चुनाव तिथि पर की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोषाध्यक्ष राघव प्रताप, प्रधानाचार्य राजीव कुमार,सूरतपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह, विद्युशेखर चौहान, सौरभ कुमार, सुधीर कुमार, नरपाल सिंह, केशव शरण, मुकेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




