वनकर्मियों ने रावली बंदे पर 300 भैंस लेकर आए 5 लोग पकडे़
Bijnor News - बिजनौर में रात के अंधेरे में उत्तराखंड से 300 भैंस लेकर आए वन गुर्जरों को रेंजर महेश गौतम की टीम ने पकड़ लिया। कई लोग हिरासत में लिए गए जबकि कुछ भागने में सफल हो गए। भैंसों को वापस किया गया और तीन बाइक जब्त की गई। यह कार्रवाई वन विभाग के पौधों को सुरक्षा देने के लिए की गई।

बिजनौर। रात के अंधेरे में उत्तराखंड से यूपी में 300 भैंस लेकर आए वन गुर्जरों को रेंजर महेश गौतम के नेतृत्व में टीम ने पकड़ लिया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया तो कुछ भागने में सफल हो गए। भैंसों को वापस कर दिया गया और मौके से 3 बाइक जब्त की गई। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि वन गुर्जर रात के अंधेरे में उत्तराखंड से यूपी में 300 भैंस लेकर आए थे। भैंसों को चराने के नाम पर लाया जाता है। जिससे वन विभाग के पौधों को नुकसान होता है। रात में ही कार्रवाई की गई है। वन गुर्जर शुक्रवार की रात में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में भैंस लेकर यूपी में पहुंचे।
वन गुर्जर अपनी भैंसों को यहां चराने के बाद वापस ले जाते हैं। बड़ी संख्या में इनके पास भैंस है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि मोहम्मद ईशा पुत्र गुलाम रसूल,गामा पुत्र नवादीन, शमशेर पुत्र भूराअशरफ पुत्र इंतजार, शराफत पुत्र गनी निवासी गेंडी खाता और गाजीवाला हरिद्वार उत्तराखण्ड को हिरासत में लिया गया अन्य भागने में कामयाब रहे। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि ये सभी लगभग 300 भैंसे रात में 3 बजे साथ लाए थे। रात में ही कार्रवाई की गई। भैंसों को वापस किया गया और तीन बाइक जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि यह भैंसों को रावली बंदे पर ले आए थे। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि कुछ भैंसे गंगा नदी पार कर गई जिनको बाहर निकाला जा रहा है। सभी भैंसे मुजफ्फर नगर क्षेत्र में चली गई और मुजफ्फर नगर वनकर्मियों को अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से भैस बाहर करने का ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन भैंसों से वन विभाग द्वारा किया गया पौधारोपण खराब होता है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक कुछ संगठनों के किसान नेता भी वन गुर्जरों से सेटिंग कर भैंसों को बिजनौर में प्रवेश दिलाने में उनकी मदद कर रहे हैं। वन विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद है और अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर भैंसों को यूपी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


