कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर नदी पुल से लटका, बड़ा हादसा टला

Feb 09, 2026 11:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर में कांवड़ियों का ट्रैक्टर ब्रेक लगाने से लकड़हा नदी के पुल पर लटक गया। गनीमत से कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने समय रहते ट्रैक्टर को हटाकर यातायात सुचारू किया। घटना रविवार रात को हुई जब कांवड़ यात्री हरिद्वार की ओर जा रहे थे।

कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर नदी पुल से लटका, बड़ा हादसा टला

बिजनौर, संवाददाता। जनपद रामपुर के कांवड़ियों का ट्रैक्टर ब्रेक लगाने से लकड़हा नदी के पुल पर लटक गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची मनावली पुलिस ने ट्रैक्टर को पुल से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। रविवार की रात करीब ढाई बजे लकड़हान नदी के पास ढाबे के नजदीक एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार की ओर जा रहे कांवड़ यात्रियों के ट्रैक्टरों के काफिले में अचानक एक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा जनपद रामपुर के थाना टांडा निवासी कांवड़ियों का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लटक गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मंडावली राकेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस नजीबाबाद से हाइड्रा मशीन मंगवाकर पुल से लटके ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सड़क पर यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया। पुलिस ने यात्रियों से सावधानी बरतने और सुरक्षित दूरी बनाकर चलने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।