Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsProtests Erupt in Uttar Pradesh Against the Suicide of Lekhpal Sudhir Kumar
धरना प्रदर्शन कर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया

धरना प्रदर्शन कर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया

संक्षेप:

Bijnor News - उत्तर प्रदेश में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के विरोध में लेखपाल संघ ने फतेहपुर में धरना प्रदर्शन किया। संघ ने एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की और कहा कि लेखपालों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। मृतक की माता को 50 लाख का मुआवजा और एक माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि की भी मांग की गई।

Nov 28, 2025 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के विरोध में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार कर तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित तोमर ने बताया की फतेहपुर में आत्महत्या करने वाले लेखपाल के मामले में एसडीएम पर भी कार्रवाई की मांग के साथ ही इस तरह का दबाव लेखपालों पर नहीं बनाने जाने की बात कही है गई है। बताया 25 नवंबर को फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा में शादी से ठीक एक दिन पहले लेखपाल ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि 26 नवंबर को उसकी शादी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि कानूनगो समेत अन्य अफसरों ने उस पर एसआईआर का काम करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। तनाव में आकर लेखपाल ने यह कदम उठाया था। घटना में संबंधित तहसील के एसडीएम पर भी कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है। इस घटना से लेखपालों में भारी रोष है। वहीं लेखपालों की मांग है की मृतक की माता को 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाई जाए। लेखपालों को एसआईआर हेतु आवश्यक मानसिक व शारीरिक दबाव उत्पन्न न किया जाए। एक माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाए। एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई जाए। लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को सौंपा है। इस मौके पर अक्षय कुमार, दिनेश कुमार, शिवम कुमार, मोनिका, नितिन कुमार, अमित कुमार यादव, नरेंद्र पाल सिंह, अनिरुद्ध, साधना, आदिया, विशाल कुमार, जयदेव, अनिल गुप्ता, सोनम आदि लेखपाल शामिल रहे।