भाकियू टिकैत ने गैस एजेंसी पर दिया धरना, आश्वासन पर माने
Bijnor News - नूरपुर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गैस की कालाबाजारी के खिलाफ धरना दिया। प्रबंधक ने सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। गैस की आपूर्ति में अनियमितता के चलते उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

नूरपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने नूरपुर गैस एजेंसी पर गैस की कथित कालाबाजारी को लेकर धरना दिया। प्रबंधक द्वारा सुधार के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध से उत्पन्न रसोई गैस की किल्लत से आमजन परेशान है। गैस आपूर्ति में अनियमितता के कारण गैस एजेंसी पर सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी लंबी कतारें लगी रहती हैं। आम आदमी को सिलेंडर नहीं मिलने और गैस की कालाबाजारी की शिकायत को लेकर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी चन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में नूरपुर गैस एजेंसी पर दर्जनों समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी गैस उपभोक्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर, गैस एजेंसी प्रबंधक विशेष राणा ने कहा कि अब सभी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग से गैस आपूर्ति की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में बुकिंग का समय 45 दिन है जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग के बाद डीसी नंबर मिल गया है उन्हें 24 घंटे के अंदर गैस की होम डिलीवरी दी जाएगी। गैस वितरण के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर विनीत धनकड़, डॉ. इशरत अली वारसी, कफील सैफी, लोकेश कुमार, दुष्यंत यादव, धर्मपाल सिंह, समरपाल सिंह यादव, यशवीर सिंह, प्रधान कावेंद्र सिंह, अभय चौधरी, अशफाक खान आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


