
पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू
Bijnor News - बढ़ापुर के चक उदयचंद व सरदारपुर छायली गांव के ग्रामीणों ने पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों का संपर्क कट जाता है।...
बढ़ापुर। बढ़ापुर-सरदारपुर छायली मार्ग स्थित पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत चक उदयचंद व सरदारपुर छायली सहित इसी मार्ग पर आने वाले अन्य गांव के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। बढ़ापुर-सरदारपुर छायली संपर्क मार्ग पर स्थित पहाड़ा नदी का जल स्तर बढ़ने पर ग्राम पंचायत सरदारपुर छायली, चकउदयचंद व ग्राम बहेड़ी आदि का बढ़ापुर कस्बे से संपर्क कट जाता है। इन गावों के एक ओर पहाड़ा नदी व दूसरी ओर सीपिया नदी होने पर बरसाती मौसम में यह गांव टापू बनकर रह जाते है। इन दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ना पर्वतीय क्षेत्र में होने वाली वर्षा पर निर्भर हैं।

पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीण चाहकर भी नदी पार नहीं कर सकते है। पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान इन गांवों के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती हैं। 11 अगस्त को गांव चकउदयचंद निवासी ओमराज सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ने पर पहाड़ा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण परिजन उसका बाहर ले जाकर उपचार भी नहीं करा सके थें और दर्द से कराहते ओमराज (52 वर्ष) की मौत हो गई थी। ग्रामीण पिछले कई वर्षो से पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग करते आ रहें है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण एकजुट होकर बुधवार को पहाड़ा नदी के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। धरना स्थल पर ग्राम प्रधान नवनीत सैनी, परशुराम सिंह, शाहवेज, रिंकू सिंह, फतेह सिंह, दिलशाद अहमद, बलजीत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




