Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsProtest Erupts as 23 Customers Lose Millions in Prathama UP Gramin Bank Scam
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के उपभोक्ताओं का थाने में हंगामा

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के उपभोक्ताओं का थाने में हंगामा

संक्षेप:

Bijnor News - गांव पावटी में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के करीब 23 उपभोक्ताओं के खातों से लाखों रुपए गायब हो गए। उपभोक्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही रकम...

Oct 18, 2024 10:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के गांव पावटी में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के करीब 23 उपभोक्ताओं के लाखों रुपए निकल जाने के मामले में उपभोक्ताओं और किसानों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ताओं ने जल्दी रकम नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पावटी के उपभोक्ता शुक्रवार को एकत्रित होकर थाना परिसर पहुंचे और बताया कि उनके खातों में जालसाजी कर करीब 23 लोगों के 40 से 50 लाख रुपए उड़ दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं मोहम्मद हनीफ, कुसुम, माया समेत सुमन, बेबी, रामकुमार, कोमल, फहरुद्दीन, महेन्द्र, सलीदा खातून, रशीद, राजपाल, अल्लारखी, छोटी, बलवीर, जयपाल सिंह, कमला, सुखराम, सुनिता, विमला, इस्लाम, जहीरुद्दीन, बलेश देवी ने बैंक कर्मचारियों पर पैसे निकालने का आरोप लगाया।

उपभोक्ताओं ने कहा कि पैसे ना होने पर वे मजबूर हैं अपनी लड़की की शादी करने के लिए, अपने बच्चों की स्कूल की फीस जमा करने के लिए, घर का खर्च चलाने के लिए अगर जल्द ही उनकी रकम उन्हें नहीं मिली तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएंगे। खातों से रकम गायब होने की खबर से बैंक में तैनात दैनिक वेतन भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गायब है।

बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक पांडे ने बताया कि बैंक की विजिलेंस टीम जांच कर रही है। बैंक की विजिलेंस टीम ने बैंक के दो कर्मचारियों को अन्य शाखा में स्थानांतरण कर दिया है।

उधर, थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोग इस मामले में शुक्रवार की दोपहर के समय थाने आए थे, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।