Bijnor News: विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर कादीपुर उपकेंद्र पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: सनातन शौर्य संघ फाउंडेशन के तत्वाधान में काजीपुरा सबस्टेशन पर विद्युतीय कटौती के खिलाफ धरना प्रदर्शन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि रात को बिजली बंद रहती है। एसडीओ से वार्ता विफल रही और किसानों ने धरने को जारी रखने का निर्णय लिया। प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल थे।

विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर कादीपुर उपकेंद्र पर प्रदर्शन
विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर कादीपुर उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Bijnor News: सनातन शौर्य संघ फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्युत कटौती को लेकर उपकेंद्र काजीपुरा पर धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान वक्ताओ ने आरोप लगाया कि काजीपुरा विद्युत केंद्र से जुड़े सभी गांव में रात्रि में विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। वार्ता करने पहुंचे एसडीओ से पहले दौर की वार्ता विफल रही। इसके बाद किसानों का धरना जारी रहा। शुक्रवार की प्रातः को सनातन शौर्य संघ फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष विकास उर्फ नूरी के नेतृत्व में ग्रामीण एवं संगठन पदाधिकारी विद्युत उपकेंद्र काजीपुरा पहुंचे। जहां पर उन्होंने विद्युत कटौती करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ अखिलेश त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।

जिसके चलते पहले दौर की वार्ता विफल रही जिला अध्यक्ष विकास ने समस्या समाधान होने तक धरना जारी रखने की घोषणा कर दी। समाचार दिए जाने तक देर शाम तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। डॉ सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित धरना प्रदर्शन मे विकास उर्फ नूरी, संजीव कुमार, बिजेंद्र सिंह, निरंकार सिंह, अनुज कुमार, मोहित सिंह, विकास कुमार, प्रफुल्ल कुमार, मुनेंद्र कुमार, मनपाल सिंह, राकेश अहलावत, देवेंद्र उर्फ काकू, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर कादीपुर उपकेंद्र पर प्रदर्शन