मेधावियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
Bijnor News - धामपुर के प्रियंका मॉडर्न स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 6 में निपुण चौहान ने 98.5% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 7 में शुभी ने 98.6% और कक्षा 8 में दिव्यांशी सिंह ने 99.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

धामपुर। प्रियंका मॉडर्न स्कूल के कक्षा 6 से 8 तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा-6 में निपुण चौहान ने सर्वाधिक 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उर्मित गंगवार 97.7 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। पार्थ राजपूत व शेख दानिया इलमी, दो छात्रों ने 96.9% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 के सभी वर्ग में शुभी ने सर्वाधिक 98.6% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं मुक्तेशवर 98.1% और प्रखिल जैन 96.6% अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा-8 के सभी वर्ग में सर्वाधिक अंक 99.4 % दिव्यांशी सिंह ने अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-8 में ही खुशी राजपूत ने 98.9% और मानवी सिंह ने 98.8% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न वर्गों से संबंधित मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में कक्षा 6 से निपुण, सम्यक, रालिशा, उर्मित गंगवार, शेख दानिया इलमी, पार्थ, भावी रघुवंशी, कक्षा 7 से प्रखिल जैन, मुक्तेशवर शुभी तथा कक्षा-8 से दिव्यांशी सिंह, मानवी, जीविका सिंह और अजीत सिंह ने अलग-अलग विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


