बिजनौर: साइकिल पर स्कूल पहुंचे यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर के यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने ईंधन संकट के बीच साइकिल से स्कूल पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर यह कदम उठाया। स्कूल की उप प्रधानचार्य ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ को साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन से आने के लिए प्रेरित किया।

बिजनौर: साइकिल पर स्कूल पहुंचे यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य

बिजनौर। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ईंधन संकट के बीच शहर के यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने पहल करते हुए शनिवार को साइकिल से स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों और स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके इस कदम की स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उन्होंने सबसे पहले खुद में बदलाव लाया। प्रधानमंत्री के ईंधन बचाओ और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि यदि छोटी दूरी के लिए लोग साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करें तो पेट्रोल-डीजल की खपत कम होने के साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।उधर,

स्कूल की उप प्रधानचार्य खुशबू कर्णवाल ने स्कूल के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों से साइकिल या ईवी वाहन से आने की अपील की। कहा कि आने वाले समय में स्कूल स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूल प्रबंधन के राकेश कर्णवाल ने भी प्रधानाचार्य की इस सोच को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।