Bijnor News: टीईटी के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: -- टीईटी काले कानून के खिलाफ संसद में शिक्षकों की मांग उठाने की सिफारिश टीईटी के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापनटीईटी के विरोध

Bijnor News: टीईटी के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Bijnor News: टीएफआई के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आवास पर पहुंचकर टीईटी के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों ने सांसद चंद्रशेखर आजाद को सौंपे ज्ञापन में 29 जुलाई 2011 के पहले से नियुक्त शिक्षकों को राहत देने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने माननीय सांसद को बताया की 29 जुलाई 2011 के बाद टीईटी का कानून आया। उन्होंने 29 जुलाई 2011 के पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी को काला कानून बताया।50

वर्ष की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों पर टीईटी का लागू करना अनुचित ठहराया। शिक्षकों ने संसद सत्र में टीईटी कानून को उठाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में यशवीर चौहान ,अरविंद चौहान, विपिन शर्मा ,नितिन चौहान, नवनीत चौहान, संजय कुमार, अमित सिसोदिया ,देवेंद्र शर्मा, मुदस्सिर अहमद, अरुण कुमार, मनीष चौहान, कुलदीप चौधरी, हेमंत कुमारी, रचना देवी, ओमेंद्र राणा, अवनीश कुमार, अर्चना , गर्वित चौधरी, अनिल शर्मा, मो अतीक, चरनजीव शर्मा, आफताब अली, निर्देश , प्रमोद कुमार, संजीव, कृपाल सिंह, सुनील राणा रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor News: टीईटी के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन