ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरगुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरियों का सिलसिला ‌जारी है। सिख संगत गुरूद्वारा नानकशाही श्री सिंह सभा के नेतृत्व में सुबह शबद कीर्तन के साथ प्रभात फेरियां...

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 09 Nov 2019 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरियों का सिलसिला ‌जारी है। सिख संगत गुरूद्वारा नानकशाही श्री सिंह सभा के नेतृत्व में सुबह शबद कीर्तन के साथ प्रभात फेरियां निकाली गई।

शनिवार को गुरूद्वारा नानकशाही श्री सिंह सभा के प्रधान सरदार बलबीर ‌‌सिं‌ह, मंत्री जितेंन्द्र कक्कड़, उपाध्यक्ष अमरजीत ‌सिंह, जसपाल सिंह टोनी, ज्ञानी अवतार सिंह के नेतृत्व में गुरूद्वारा से प्रभात फेरी शुरू गुई। प्रभात फेरी नगर के क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई सरदार गुरपाल सिंह के आवास पर पहुंची। गुरपाल सिंह के आवास पर सिख संगत का सूक्ष्म जलपान के साथ स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में सिख संगत की ओर से बलविंदर सिंह, भगीरथ सिंह, जगदेव सिंह, मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, जसवीर ‌सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह सहित सिख समाज के अनेक श्रद्धालु शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें