Bijnor News: नगीना में 10 घंटे ठप्प रही बिजली, रात 12 बजे तक होती रही ट्रिपिंग
Bijnor News: - उमस और गर्मी में बेहाल हुए लोग, इनवर्टर-हैंडपंप भी जवाब दे गएनगीना में 10 घंटे ठप्प रही बिजली, रात 12 बजे तक होती रही ट्रिपिंगनगीना में 10 घंटे ठप

Bijnor News: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नगीना टाउन में 11 केवी वीसीबी बदलने के चलते गुरुवार को नगर में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही। उमसभरी भीषण गर्मी में दिनभर बिजली न होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का हाल बेहाल हो गया। दिनभर बिजली न होने से नगर की पानी सप्लाई भी ठप्प रही। नलों में पानी न आने से सरकारी हैंडपंपों पर महिलाओं और बच्चों की लंबी लाइनें लगी रहीं। घरों के इनवर्टर की बैटरियां भी डिस्चार्ज हो गईं। इसका सबसे ज्यादा असर जनसेवा केंद्रों, साइबर कैफे और लाइब्रेरी-कोचिंग संचालकों पर पड़ा।विद्युत वितरण खंड नगीना के एसडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती की सूचना दी थी और लोगों से धैर्य रखने की अपील की थी।
लेकिन काम पूरा होने के बाद भी सप्लाई करीब पौने 8 बजे शुरू हो सकी। बिजली बहाल होने के बाद भी राहत नहीं मिली। हर आधे घंटे बाद ट्रिपिंग होती रही और रात 12 बजे तक यही सिलसिला चलता रहा। लोग व्हाट्सएप ग्रुपों पर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते रहे। एसडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह शाम 6 बजे के बाद बार-बार 15 मिनट में सप्लाई शुरू होने का आश्वासन देते रहे। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता पुष्पेश कुमार ने बताया कि 11 केवी वीसीबी बदलने का काम समय से पहले पूरा हो गया था, लेकिन चार्जिंग में तकनीकी दिक्कत आने के कारण सप्लाई देर से शुरू हो सकी। उन्होंने कहा कि आज का काम बड़ा था, इसलिए असुविधा के लिए खेद है।


