मोबाइल झपटामार गिरफ्तार, एप्पल का मोबाइल बरामद
Bijnor News - शहर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी का खुलासा किया है। एक आरोपी रवि को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया एप्पल का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पीड़िता ने 17 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल बेचने के लिए बिजनौर आया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

शहर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 17 जनवरी को अलीशा पुत्री इंतजार निवासी मोहल्ला चाहशीरी बी-24, थाना कोतवाली शहर ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात युवक उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया है। शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने रवि पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम हरिचंदपुर थाना नांगल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन (आईफोन एक्स-5, रंग सिल्वर) बरामद किया है।
शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सोलंकी का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ---- बिजनौर बेचने आया था मोबाइल पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि 17 जनवरी की शाम वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से शक्ति चौक के पास जजी चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने एक राह चलती महिला से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार होकर सीधे अपने गांव हरिचंदपुर चला गया। आरोपी ने बताया कि वह बरामद मोबाइल को बेचने के इरादे से आज बिजनौर आया था, लेकिन किसी ने मोबाइल नहीं खरीदा। इसके बाद वह वापस लौट रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




