खुलासा: अकेली महिलाओं को लूट का शिकार बनाते थे पिता-पुत्र, गिरफ्तार
Bijnor News - बिजनौर में थाना नगीना क्षेत्र में पिता-पुत्र के लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ये दोनों अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात और एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे।
बिजनौर, संवाददाता। थाना नगीना क्षेत्र में लुटेरे पिता पुत्र गिरोह का खुलासा किया है। गिरफ्तार पिता-पुत्र अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए जेवरात और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 4 फरवरी को नगीना थाना क्षेत्र में एक अकेली महिला से कुंडल लूटने की घटना सामने आई थी। जांच के दौरान आरोपियों तक पुलिस पहुंची। पुलिस ने दिलशाद उर्फ भैया पुत्र अब्दुल सलाम व उसके पुत्र दिलनवाज उर्फ भोलू पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला अहमदनगर, थाना कोतवाली, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। नगीना सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों से महिला से लूट कुंडल बरामद कर लिए हैं आरोपी पिता पुत्र से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अवैध हथियार रखने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। लूट से पहले करते थे रेकी पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात से पहले महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखते थे। अकेली बाइक या पैदल चल रही महिलाओं को चिन्हित कर मौका मिलने पर उनसे लूट करते थे। विशेष रूप से सुनसान इलाकों में वारदात को अंजाम दिया जाता था। नशीला पदार्थ खिलाकर देते थे घटना को अंजाम जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिकतर असहाय व अकेली महिला को चिन्हित करते थे और उसे बहला फुसलाकर या नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात लूट लेते थे। उन्होंने बिजनौर में धामपुर में भी महिलाओं से जेवर लूट के घटनाओं को अंजाम दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




