Bijnor News: सात दिन बाद नाबालिग किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: 14 जुलाई को एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही की। लगभग सात दिन बाद किशोरी को सकुशल बरामद किया गया और आरोपी जुनैद को गिरफ्तार किया गया। किशोरी की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Bijnor News: सात दिन बाद नाबालिग किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bijnor News: 14 जुलाई को एक नाबालिग किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग सात दिन बाद किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले के आरोपी जुनैद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां ने घटना के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी जुनैद पुत्र गुलजार खान बहला फुसला कर ले गया है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की और उसे बरामद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उधर थानाध्यक्ष राम प्रताप के अनुसार, बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।