एसपी के आदेश पर 14 माह बाद दर्ज हुई बाइक चोरी की रिपार्ट

Mar 11, 2026 11:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नूरपुर में 19 जनवरी 2025 को मजदूर राशु कुमार की बाइक चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 14 महीने बाद, पीड़ित ने शिकायत की कि चोरी के बाद अज्ञात चोर ने ऑनलाइन चालान भुगतान किया। पीड़ित के पास चालान के स्क्रीनशॉट हैं, जो दर्शाते हैं कि चोर उसकी बाइक का उपयोग कर रहा है।

एसपी के आदेश पर 14 माह बाद दर्ज हुई बाइक चोरी की रिपार्ट

नूरपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बाइक चोरी की घटना के 14 माह बाद चोरी की रिपार्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी की घटना के बाद भी बाइक चोर द्वारा दो चालान राशि का भी ऑनलाइन भुगतान किया गया। मंगलवार को चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव खैरपुर जागीर निवासी मजदूर राशु कुमार ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बाइक 19 जनवरी 2025 को अमरोहा-नूरपुर रोड पर स्थित अनिष्का हॉस्पिटल के सामने से अज्ञात चोर न चोरी कर ली थी। जिसकी उसी दिन थाना नूरपुर में लिखित तहरीर दी थी, परन्तु बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की न ही कोई कार्यवाही की।

उसकी बाइक ही उसकी रोजी रोटी का साधन है, तब से बेरोजगारी के कारण वह परेशान है। पीड़ित का आरोप है की उसकी बाइक चोरी होने से पूर्व के पांच दिसम्बर 2024 के हुए चालान 12 दिसम्बर 25 को 11.35 बजे ऑनलाइन भुगतान किया। एक और चालान का 21 फरवरी 2026 को आनलाइन भुगतान किया गया। जबकि उसकी बाइक पहले ही चोरी हो चुकी थी। बाइक चलाने के यह भुगतान पीड़ित के द्वारा नही किये गये।इन दोनों चालान भुगतान के स्क्रीन शॉट की प्रति उसके पास है। पीड़ित का कहना है इन दोनो चालान के ऑनलाइन भुगतान से यह स्पष्ट है कि चोरी के पश्चात अज्ञात चोर द्वारा मेरी मोटरसाइकिल का उपयोग किया जा रहा है। उक्त चालान भुगतान का स्क्रीनशीट मेरे पास सुरक्षित है। मोटरसाइकिल से संबधित सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आरसी, पाल्यूशन सर्टिफिकेट आदि पीड़ित के पास हैं। पीड़ित ने कहा ही कि इससे स्पष्ट है बाइक चोर उसकी बाइक का उपयोग कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।