शिकंजा: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपियों के लुक आउट नोटिस जारी
नहटौर में दुष्कर्म के आरोप में फरार तीन आरोपियों में से दो के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। पीड़िता का आरोप है कि 31 जनवरी को तीन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इनमें से एक आरोपी सऊदी अरब में है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

नहटौर। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपियों में से दो के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। एक आरोपी सऊदी अरब में नौकरी करता है। नहटौर निवासी एक विवाहिता का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि 31 जनवरी 2023 को फैसल पुत्र अतीक, इस्लाम पुत्र फरीद निवासी मोहल्ला अफगानान धामपुर, रज्ज़ाक पुत्र हाजी शफीक निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद उसके घर पर आये थे। पीड़िता को अकेला पाकर उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रखते हुए देवर इस्लाम ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने मामले की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने मामले में तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि तीनों ही आरोपी विगत 3 वर्षों से फरार चल रहे हैं। पीड़िता ने कुछ समय पहले पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता का आरोप था कि एक आरोपी रज्जाक सऊदी अरब चला गया है वहीं, दूसरा आरोपी विदेश जाने की फिराक में है। पुलिस ने मामले में आरोपी रज्जाक और इस्लाम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में लुक आउट नोटिस जारी करने के लिये रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


