जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण

Mar 02, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - नहटौर के ग्राम फुलसंदा में रंग जुलूस की व्यवस्थाओं का पुलिस ने निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक कर चेतावनी दी कि यदि कोई रंग में भंग डालने की कोशिश करेगा, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रंग जुलूस 3 और 4 मार्च को आयोजित होंगे।

जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण

नहटौर। ग्राम फुलसंदा में निकल जाने वाले रंग जुलूस व्यवस्थाओं का पुलिस ने गांव में पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने सीधे तौर पर कहा यदि किसी भी ने भी रंग में भंग डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फुलसंदा स्थित आश्रम प्रबंध समिति के पुराने मकान में आयोजित शांति समिति की बैठक में निरीक्षक क्राइम विपिन कुमार, कुलजीत सिंह, संयम यादव, वैदिक होली समिति के अग्नि देवता, कुलवीर देवपुत्र,आकाश देवपुत्र ,शिवम देवपुत्र , शौकत अली, नूर मोहम्मद, इमरान,पंकज,टिंकुल जाहिद हुसैन,प्रधान ,डॉक्टर राजवीर ,कमल सैनी ,अर्जुन सैनी तुषार, शिवा, प्रज्वलदीप, महेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

बताया कि 3 मार्च को दोपहर 2 बजे से देवताओं की झांकी और रात्रि 8 बजे तक देवताओं की झांकी, 4 मार्च को 9 बजे से रंग जुलूस निकाले जायेगे। जुलूस कार्यक्रम आश्रम की पुरानी हवेली से प्रारंभ होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।