Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsPolice Initiates Anti-Romeo Campaign for Women s Safety in Indira Park
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

संक्षेप:

Bijnor News - महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने इंदिरा पार्क में एंटी रोमियो टीम के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की गई। पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी छेड़छाड़ की स्थिति में तुरंत संपर्क करें।

Jan 14, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। गुरुवार को एंटी रोमियो टीम ने इंदिरा पार्क में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पार्क में मौजूद महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। गुरूवार को टीम के सदस्यों ने महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 स्वास्थ्य सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल रहीं। अधिकारियों ने इन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं से उनकी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। पुलिस टीम ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुविधा होने पर बिना किसी डर या संकोच के पुलिस को सूचित करें। इसी दौरान पार्क में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया और सार्वजनिक स्थानों पर शालीन व्यवहार बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे सार्वजनिक स्थानों पर स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। साथ ही ऐसे अभियानों से आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।