बिजनौर में कोरोना के मरीजों में इजाफा होने से पुलिस ने बढाई सतर्कता
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने से पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालातों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक...
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने से पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालातों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक हुई। इसमें कोरोना को लेकर व्यवस्थाएं बनाने के लिए मंथन किया गया। शनिवार को यातायात और सिविल पुलिस ने वाहनों के चालान किए।
एसपी संजीव त्यागी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर समीक्षा मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले में 19 केस पॉजिटिव आने के बाद बाहरी आने-जाने वालों पर सख्त निगरानी की जा रही है। खासकर जिले की सीमाओं पर काफी सतर्कता की जा रही है। आवश्यक व्यक्तियों को बिना एंट्री के प्रवेश नहीं दिय जा रहा है। पुलिस अधिकारी भी लगातार सीमाओं पर बने प्वाइंटों पर निरीक्षण कर रहे हैं। बाहरी लोग अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। इसलिए विशेष तौर पर बॉर्डर पर ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को पुलिस ने शास्त्री चाौक, सिविल लाइन चौकी समेत शहर में चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने नूरपुर और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। एसपी देहात संजय कुमार ने नहटौर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी संजीव त्यागी पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास खड़े किसानों से मास्क लगाने की हिदायत दी।