Bijnor News: घात लगाकर युवक पर हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: -लोहे की रॉड से हमला करने का आरोपथाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद में युवक पर घात लगाकर हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की

Bijnor News: घात लगाकर युवक पर हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bijnor News: थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद में युवक पर घात लगाकर हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी अय्यूब के पुत्र शाकिर नौ जुलाई को दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के बाबू, शाने आलम, अयान, नोमान तथा थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर रहरा निवासी नबाब पुत्र याकूब पहले से घात लगाकर बैठे थे। शाकिर के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

हमले का विवरण

आरोप है कि एक आरोपी ने लोहे की रॉड से शाकिर के सिर, हाथ और नाक पर वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों पर जाते समय जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

अस्पताल में भर्ती

घायल शाकिर को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित के पिता इस्माइल की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुनील सहरावत ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हमला कब हुआ?
यह हमला नौ जुलाई को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।