Bijnor News: अभियानः धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर दो दिन होगी विशेष जांच
Bijnor News: धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी केके विश्नोई के निर्देश पर, दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलेगा। लाउडस्पीकरों की ध्वनि मानकों के अनुसार रखने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bijnor News: धार्मिक स्थलों पर मानकों के विपरीत तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। धार्मिक स्थलों से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर अब पुलिस की निगरानी में रहेंगे। एसपी केके विश्नोई के निर्देश पर आज से दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलेगा। एसपी ने जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की जाएगी और मानकों का उल्लंघन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार से पुलिस जिले भर में सुप्रीम व हाईकोर्ट के निर्देश प ध्वनि प्रदूषण नियम के तहत दो दिवसीय अभियान चलाएगी। अभियान के दौरान पुलिस आवासीय व व्यसायिक क्षेत्रों में नियमों के अनुसान ध्वनि की जांच की जाएगी। एसपी ने मंदिरों और मस्जिदों समेत सभी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर नियमों का समान रूप से पालन कराया जाए। पुलिस टीमें धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउडस्पीकरों की स्थिति और ध्वनि स्तर की जांच करेंगी। अभियान के दौरान मानकों के विपरीत पाए जाने वाले लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई जाएगी। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
तेज आवाज से परेशानी पर भी रहेगी नजर
धार्मिक आयोजनों के दौरान लाउडस्पीकर की तेज आवाज से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होने की शिकायतें भी सामने आती हैं। ऐसे में पुलिस का जोर ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा। धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों और जिम्मेदार लोगों को भी निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
कोट--
शासन के निर्देशों व सुप्रीम व हाईकोर्ट के जजमेंट व ध्वनि प्रदूषण नियमों के तहत लिमिट में किया जाए। इसके अलावा धार्मिक स्थल पर जहां से रोजाना विभिन्न समय पर ऊंची आवाज में ध्वनि प्रदूषण होता है उनके जिम्मेदारों को बताया गया है कि उनके लाउडस्पीकर की आवाज नियमानुसार उनके कैपंस तक रहे। पुलिस दो दिन इसके लिए अभियान चलाएंगी।
-केके विश्नोई, एसपी


