ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरअवैध खनन करते पांच डंपर पुलिस ने पकड़े

अवैध खनन करते पांच डंपर पुलिस ने पकड़े

मंडावली क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे पांच डंपरों को पुलिस ने पकड़ लिया। उक्त मामले की सूचना एसडीम को दी गई। बताया गया कि...

अवैध खनन करते पांच डंपर पुलिस ने पकड़े
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSun, 22 Oct 2023 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मंडावली क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे पांच डंपरों को पुलिस ने पकड़ लिया। उक्त मामले की सूचना एसडीम को दी गई। बताया गया कि बिना अनुमति के डंपर द्वारा मिट्टी का खनन कर दूसरे स्थान पर भेजी जा रही थी।

थाना अध्यक्ष सुदेश पाल सिंह के अनुसार शनिवार की रात मंडावली क्षेत्र के ग्राम कामगारपुर के आसपास मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर पांच डंपरों को मौके पर पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि डंपर द्वारा रात्रि में मिट्टी डाल रहे थे। प्रश्न यह है कि रात्रि में ही क्यों? मिट्टी दिन में भी डाली जा सकती है! बताते चलें कि डीएम बिजनौर के सख्त आदेश के बावजूद भी मंडावली क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है। बिना परमिशन के मिट्टी का खनन चलाया जा रहा है। मिट्टी का अवैध खनन रात्रि में ही किया जाता है।

शनिवार की सुबह भी पुलिस ने चार-पांच ट्रैक्टर ट्राली जो मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे उनको पकड़ लिया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम नजीबाबाद को उक्त मामले की सूचना दे दी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े