ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरनशे के खिलाफ चले पुलिस अभियान, निकाली रैली

नशे के खिलाफ चले पुलिस अभियान, निकाली रैली

नगर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की लत को थामने के लिए द लायन ग्रुप ऑफ इंडिया जिला इकाई ने शहर में रैली...

नशे के खिलाफ चले पुलिस अभियान, निकाली रैली
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 23 Oct 2021 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की लत को थामने के लिए द लायन ग्रुप ऑफ इंडिया जिला इकाई ने शहर में रैली निकाली। संस्था के लोगों ने बाद में एसडीएम धामपुर को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पुलिस से ऐसे काले कारोबार को रोकने के लिए अभियान चलाने की मांग की।

यहां नगीना चौक के निकट से दी लायन ग्रुप ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आवेज़ ताजीम और जिलाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी के नेतृत्व में यह रैली निकली। एसडीएम नहीं मिले तो स्टेनो को ये ज्ञापन सौंपा गया। लायन ग्रुप ऑफ़ इंडिया से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कॉविड 19 का पालन करते हुए नंगे पैर चलते रहे। ज्ञापन में कहा कि, धामपुर क्षेत्र सहित जनपद के अनेकों नगरों कस्बों गांवों में नशीली वस्तुओं का अवैध धंधा चल रहा है। अवैध धंधा करने वालों ने युवाओं को नशे की आदत डाल कर नव युवकों का जीवन बर्बाद कर रखा है।

इससे हमारे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है और नव युवकों का जीवन बर्बाद हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में दि लायन ग्रुप ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आवेज ताजीम अहमद, जिलाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, मीडिया प्रभारी जुल्फीकार मंसूरी, जुल्फीकार अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ अजहर अंसारी, जावेद अंसारी, मोहित, सुनील, कृपाल सिंह, अनुराग कुमार, देवेंद्र सिंह, इमरान अंसारी, अरशद अली जैदी, वसीम अहमद, नगर अध्यक्ष यूनुस, हेमराज सिंह, सुनील कुमार दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें