नाबालिग से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Bijnor News - कोतवाली देहात के एक गांव में नाबालिग किशोर के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी आजम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दो युवकों ने किशोर को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर कुकर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोर के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन दिन पूर्व दो युवक उसके नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गांव में बंद पड़े एक मकान में ले जाया गया, जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। घर लौटने पर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों आजम पुत्र नईम और अयान पुत्र फुरकान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकबराबाद-बुंदकी मार्ग स्थित हाजीपुर बस स्टैंड से भागने की फिराक में खड़े आजम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



