महिला को बहला फुसला कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Bijnor News - स्योहारा में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने एक युवती को भगा लिया था। अभियुक्त फैजान, जो ग्राम धीगरपुर का निवासी है, ने 28 फरवरी 2025 को वादी की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान किया है।

स्योहारा। पुलिस ने युवती को भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को वादी द्वारा थाना स्योहारा में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त फैजान पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम धीगरपुर वादी की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


