Bijnor News: बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ पकड़े गए दो युवक
Bijnor News: - पूछताछ में चोरी की बाइक और बिजली के तार चोरी की वारदातों का किया खुलासाबिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ पकड़े गए दो युवकबिना नंबर प्लेट की बाइक के स

Bijnor News: नजीबाबाद। मंडावली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की। मोटरसाइकिल चोरी के साथ ट्रैक्टरों से बिजली के तार चोरी करने की घटनाओं का भी खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, नौ जुलाई 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोका। शक होने पर बाइक सवार विकुल पुत्र अशोक कुमार एवं अंकुश पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई。
पूछताछ और अपराध कबूलना
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने छह जुलाई 2026 को ग्राम मोहनपुर स्थित धर्मशाला से चोरी की थी। इस संबंध में थाना मंडावली में पहले से मुकदमा दर्ज है।
चोरी का अन्य मामला
आरोपियों ने यह भी बताया कि करीब दो माह पूर्व उन्होंने ग्राम मीरमपुर बेगा स्थित ट्यूबवेलों से समरसेबल के बिजली के तार चोरी किए थे। इस मामले में भी थाना मंडावली में मुकदमा पंजीकृत है। उन्होंने चोरी किए गए तारों का कुछ हिस्सा राह चलते फेरी वालों को बेच दिया था तथा शेष एक बंडल तार पांच जुलाई को 2,500 रुपये में बेचकर रकम आपस में बराबर बांट ली थी।
पुलिस की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल और शेष चोरी किए गए बिजली के तारों को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों को न्यायालय मे पेश कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार तथा कांस्टेबल विदित कुमार शामिल रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


