एसी के तार चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़े गए, पुराना चोरी का सामान भी बरामद

Mar 01, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - कोतवाली शहर पुलिस ने एसी के तार चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के तार, ब्लेड और अन्य औजार बरामद हुए हैं। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले भी खेतों से तार चुराए थे और उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे।

एसी के तार चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़े गए, पुराना चोरी का सामान भी बरामद

थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एसी के तार चोरी करने के मामले में दो युवकों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एसी के तार, ब्लेड, प्लास सहित अन्य औजार बरामद किए गए हैं। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को मौ. सारिम पुत्र जमीर अहमद निवासी चांदपुर चुंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने व आसपास के व्यक्तियों रुपाली पुत्र अनिल निवासी ग्राम बभनईया पूरब पलियागोपालपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर व एन्थोनी पुत्र चनौसी निवासी ग्राम त्यागीपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को वादी की घर की छत से काटे गये एसी के तार, 02 ब्लेड, 01 पेचकस व 01 पलास सहित पकड़ लिया है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे चांदपुर चुंगी के पास एक छत पर लगे एसी के तार काट रहे थे, तभी वहां मौजूद लोगों द्वारा उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि इससे पूर्व माह सितंबर 2025 में ग्राम मौहल्लड़पुर के जंगल क्षेत्र में रात्रि के समय खेतों में लगे 04 ट्यूबवेलों से स्टार्टर व तार आदि चोरी किए थे। चोरी किए गए तारों को निकालकर उन्होंने घूमने-फिरने वाले कबाड़ी वालों को बेच दिया था। शेष बचा हुआ सामान उन्होंने नगीना रोड स्थित गन्ना मिल के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे एक कट्टे में भरकर एक खंडहर में छिपा दिया था, जिसे वे दो-चार दिन के भीतर कबाड़ी को बेचने वाले थे। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों का चालान कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।