मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में सलीम और वसीम को गिरफ्तार किया। आदिल ने शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने उसके चचेरे भाई पर हमला किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को मुस्तफाबाद रोड से पकड़ा।

बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार 13 जनवरी 26 को ग्राम शादीपुर डल्ला उर्फ मंडावली सैदू निवासी आदिल पुत्र शाहिद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही शाहिद उर्फ शाहिर, रिजवान, शहरियान उर्फ सेरू, सलीम, वसीम उर्फ चुनवा, साकिब और इकबाल ने उसके चचेरे भाई के साथ लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपी सलीम पुत्र इदरीश और वसीम उर्फ चुनवा पुत्र इदरीश निवासी ग्राम शादीपुर डल्ला थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को मुखबिर खास की सूचना पर मुस्तफाबाद रोड से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


