Bijnor News: लूट के दो मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट के मामले में मनीष नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह लूट 13 अगस्त को गांव जहांनाबाद निवासी अशोक से हुई थी, और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Bijnor News: कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शहर कोतवाली के गांव जहांनाबाद निवासी अशोक से 13 अगस्त को बदमाशों ने आतंकित कर बाइक व मोबाइल लूट लिए थे। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि विवेचना के दौरान लूट में पूछताछ और विवेचना में मनीष का नाम भी सामने आया।पुलिस के अनुसार, सोमवार को कोतवाली शहर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें एक ओप्पो कंपनी का स्काई ब्लू रंग और दूसरा वीवो कंपनी का काले रंग का मोबाइल है।पुलिस
का कहना है कि लूट में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच जारी है।


