Bijnor News: खुलासाः गोदाम से डीएपी खाद चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: -आरोपियों के कब्जे से चोरी के 21 कट्टे डीएपी खाद तथा वारदात में प्रयुक्त तीन पहिया वाहन बरामद खाद तथा वारदात में प्रयुक्त तीन पहिया वाहन बरामद फोटो

Bijnor News: खुलासाः गोदाम से डीएपी खाद चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार

Bijnor News: कोतवाली देहात पुलिस ने गोदाम से डीएपी खाद चोरी की घटना का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 21 कट्टे डीएपी खाद तथा वारदात में प्रयुक्त एक तीन पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम रोशनपुर प्रताप निवासी विपिन कुमार ने 30 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि चोर उनके गोदाम का ताला तोड़कर 21 कट्टे डीएपी खाद चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने अरबाज पुत्र राशिद, अबरार पुत्र अनवर, रिजवान उर्फ रैंचो पुत्र सलीम निवासी ग्राम आदमपुर कोतवाली शहर, लक्की पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम झलरा कोतवाली शहर, दीप कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी महेश्वरी जट्ट थाना कोतवाली देहात तथा नितेंद्र पुत्र रामनाम सिंह निवासी ईशापुर थाना हल्दौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कार्यवाही

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी 21 कट्टे डीएपी खाद और घटना में इस्तेमाल किया गया तीन पहिया वाहन बरामद कर लिया।

आरोपी और न्यायिक प्रक्रिया

कोतवाली देहात थानाध्यक्ष सुनील सहरावत के अनुसार कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: खुलासाः गोदाम से डीएपी खाद चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार