आरक्षी भर्ती परीक्षाः सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

-एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशआगामी 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्त

आरक्षी भर्ती परीक्षाः सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा

आगामी 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

पुलिस प्रशासन की तैयारियां

शुक्रवार को को रिजर्व पुलिस लाइन बिजनौर में एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान परीक्षा केंद्र प्रभारी पुलिस, सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी, फ्रिस्किंग एवं चेकिंग ड्यूटी में लगे प्रभारी अधिकारियों तथा परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।

परीक्षा के निर्देश

एएसपी देहात ने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान फ्रिस्किंग एवं चेकिंग निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

सुरक्षा उपाय

उन्होंने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए।

भर्ती परीक्षा विवरण

एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि कि भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

परीक्षार्थी संख्या

31, 968 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिनपर 31, 968 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

-----

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परीक्षा के लिए कितने परीक्षार्थी हैं?
31, 968 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।