जिले में थोक कैमिस्ट के भौतिक सत्यापन को चलेगा अभियान
Bijnor News - कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नारकोटिक्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी थोक दवा विक्रेताओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। कई फर्में पंजीकृत पते पर अस्तित्वहीन पाई गई हैं। बिजनौर में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। अब सभी होलसेल मेडिकल स्टोर का सत्यापन फरवरी में किया जाएगा।

कोडीन युक्त कफ सिरप एवं नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों के दुरुपयोग को रोके जाने की दिशा में अब सभी थोक दवा विक्रेताओं का भौतिक सत्यापन होगा। पूर्व में कई फर्मे पंजीकृत पते पर अस्तित्वहीन मिल चुकी है जो लाइसेंस प्राप्त होने के बाद कभी संचालित ही नहीं हुईं। इसे गंभीरता से लेते हुए भौतिक सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि बिजनौर में भी कोडीन सिरप के मामले में भी ऐसा देखने को मिल चुका है। जिसने लाइसेंस लिया था, उन्होंने होलसेल मेडिकल स्टोर बंद कर दिया था और लेकिन लाइसेंस सरेंडर नहीं किया था, उल्टे उस लाइसेंस पर अनाधिकृत व्यक्ति काम करता मिला था।
प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। अब मुख्यालय से सभी होलसेल मेडिकल स्टोर का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लाइसेंसी फर्म अपनी स्वीकृत चौहद्दी में स्थित है अथवा नहीं, दवाई भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था, सक्षम व्यक्ति की उपस्थिति एवं उनके अनुभव प्रमाण पत्र की पुष्टि की जाएगी। जिस भवन में थोक विक्रय प्रतिष्ठान या गोदाम संचालित है तो भवन स्वामी भी अपने स्तर से वैध लाइसेंस के तहत व्यवसाय करने की पुष्टि करेंगे। वर्जन... निर्देशों के अनुसार फरवरी में जिले के सभी होलसेल मेडिकल स्टोरों का भौतिक सत्यापन करेंगे। मौके पर फर्म काम करती नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करेंगे। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




