Peace Committee Meeting for Ganesh Visarjan and Eid-e-Milad-Un-Nabi Celebration शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का आह्वान , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsPeace Committee Meeting for Ganesh Visarjan and Eid-e-Milad-Un-Nabi Celebration

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का आह्वान

Bijnor News - स्योहारा में गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। पुलिस प्रशासन और प्रबुद्धजनों ने त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 1 Sep 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का आह्वान

स्योहारा। गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन व नगर के प्रबुद्धजनों ने सम्मिलित होकर त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में झंडों की ऊँचाई अधिक न हो तथा झंडों में लोहे की रॉड का प्रयोग न किया जाए। जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए। वहीं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित तरीके से किया जाए तथा लोग पानी में उतरकर विसर्जन न करें। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार शर्मा, डॉ. विनीत देवरा, डॉ. एच. एस. कालड़ा, चौधरी फहीम उर रहमान, मनोज भटनागर, विजयपाल सिंह, सभासद स्वेत रस्तोगी, अमित वर्मा, राजपाल प्रजापति, राजवीर सिंह त्यागी, नसीम कुरैशी, मुकेश रस्तोगी, आशू टाइगर, पीयूष रस्तोगी, जब्बार अहमद, प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह, डॉ. यज्ञदत्त गौड़, गयास कादरी, परवेज अख्तर, तौफीक अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।