Bijnor News: चिकित्सकों की गैर मौजूदगी से भटकते रहे रोगी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण रोगियों को पूरे दिन भटकना पड़ा। अधिकांश मरीज निजी चिकित्सकों के पास गए, जबकि कई बिना उपचार के लौट गए। रोगियों ने अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि बारिश के कारण चिकित्सक में देरी हो सकती है।

Bijnor News: चिकित्सकों की गैर मौजूदगी से भटकते रहे रोगी

Bijnor News: सीएचसी में चिकित्सकों की गैर मौजूदगी के चलते रोगियों को दिनभर इधर-उधर भटकना पड़ा। कई लोगों ने विभागीय आला अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। मंगलवार को अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में तैनात चिकित्सक नदारद रहे। चिकित्सकों की गैर मौजूदगी के चलते रोगियों को इधर-उधर भटकते देखा गया। दोपहर तक किसी भी चिकित्सक के सीएचसी न पहुंचने से निराश कई रोगियों ने निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। जबकि भारी संख्या में मौजूद असहाय रोगी बिना उपचार कराए ही अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए।आसिफ, कमर, नौशाद, कमरू, दिनेश, संजय, कालू, रवि, सुमित्रा, रानी, कौशल्या तथा कंचन सहित अन्य रोगियों ने चिकित्सकों की गैर मौजूदगी पर रोष जताया तथा विभागीय आला अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

उधर सीएचसी अधीक्षक डा. सर्वेश निराला का कहना है कि मंगलवार को डा. जैद ड्यूटी पर थे। उन्होंने बारिश के चलते थोड़ा विलंब से सीएचसी पंहुचने की संभावना व्यक्त की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: चिकित्सकों की गैर मौजूदगी से भटकते रहे रोगी