ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरअज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर हुए सड़क हादसे मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर हुए...

अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरThu, 07 Jan 2021 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर हुए सड़क हादसे मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढ़ी मे भर्ती कराया। उधर थाना प्रभारी तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहीं हैं।

दहलावाला निवासी मुकेश कुमार (30 वर्ष) पुत्र अजय कुमार बुधवार की देर शाम घर जा रहा था। ढकिया माइनर के निकट पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने मुकेश को टक्कर मार दी।

हादसे मे मुकेश घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढ़ी मे भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने बताया की इस संबंध मे कोई तहरीर नही दी गयी हैं, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। घायल को परिजनों द्वारा निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें