ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौर जिले में 58 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रौपाई

जिले में 58 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रौपाई

जिले के किसानों ने धान बुवाई की तैयारी शुरु कर दी है। कृषि विभाग की भी किसानों को धान की कई प्रजातियों पर 50 प्रतिशत का अनुदान दे रहा...

 जिले में 58 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रौपाई
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरWed, 17 Jun 2020 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के किसानों ने धान बुवाई की तैयारी शुरु कर दी है। कृषि विभाग की भी किसानों को धान की कई प्रजातियों पर 50 प्रतिशत का अनुदान दे रहा है। कृषि विभाग के पास किसानों को देने के लिए फिलहाल 700 कुंतल बीज उपलब्ध है। जिले के किसानों ने धान की बुवाई के लिए तैयारी शुरु कर दी है।

काफी किसानों ने धान की बुवाई के लिए पौध लगानी शुरु कर दी है। इस बार जिले में धान की रौपाई का 58 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य है जबकि पिछले साल जिले में धान बुवाई का लक्ष्य 53 हजार हेक्टेयर था। बतादें कि कृषि विभाग किसानों को बासमती में पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1637 और पूसा बासमती 1509 तथा सामान्य धान की प्रजातियों में पीआर 126, पीआर 124 और पंत धान 24 आदि प्रजातियों का धान का बीज किसानों को दिया जा रहा है।50 प्रतिशत के अनुदान पर किसानों को विभाग धान का बीज दे रहा है।- जिले में धान रौपाई का लक्ष्य 58000 हेक्टेयर है। विभाग के पास कई प्रजातियों का बीज उपलब्ध है। विभाग के पास किसानों को देने के लिए 700 कुंतल बीज है। धान के बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।-- डॉ अवधेश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी, बिजनौर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें