Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsOutrage in Village Over Missing Minor Girl Parents Protest at School
किशोरी की बरामदगी को लेकर हंगामा, कालेज बंद कराया

किशोरी की बरामदगी को लेकर हंगामा, कालेज बंद कराया

संक्षेप:

Bijnor News - ग्राम ठेठ में एक किशोरी की बरामदगी को लेकर स्वजन और ग्रामीणों ने श्री पन्नालाल इंटर कॉलेज पर हंगामा किया। कॉलेज संचालक के पुत्र पर आठवीं कक्षा की छात्रा को भगाने का आरोप है। पुलिस ने समझाया, लेकिन...

Oct 18, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

ग्राम ठेठ में किशोरी की बरामदगी को लेकर किशोरी के स्वजनों व ग्रामीणों ने ग्राम ठेठ स्थित श्री पन्नालाल इंटर कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया और सभी छात्रों को बाहर निकाल कर कालेज बंद कर दिया। कॉलेज संचालक के पुत्र पर चार दिन पहले स्कूल की एक कक्षा-8 की नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने आरोप हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझया तब ग्रामीण कॉलेज पर ताला लगाकर वापस लौट गए। चार दिन पूर्व गांव की ही एक छात्र कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा हैं। कॉलेज संचालक के पुत्र ने छात्रा को फुसला कर भगाकर ले गया। इस पर किशोरी के स्वजनों ने नाबालिक लड़की को फैसाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पांच दिन बाद भी किशोरी का कोई आता पता न लगने पर शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनो ने श्री पन्नालाल इंटर कॉलेज पर पहुंचकर हंगामा किया। सभी छात्रों में अध्यापकों को बाहर निकाल कर स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया उसके बाद भी पुलिस के सामने ही ग्रामीण स्कूल के गेट पर पल्ला बेचकर धरने पर बैठ गए और प्रबंधन को बुलाने की मांग करने लगे। जिस पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने समझाने बुझाने के बाद घंटों चले हंगामे को शांत कराया। करीब डेढ़ घंटा हंगामा करने के बाद ग्रामीण में गेट पर ताला लगाकर वापस लौट गए। पांच दिन के बाद भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे परिजनों ने जल्दी किशोरी की बारामदगी की मांग की। समाचार लिखे जाने परिजन थाने जमे थे।