Bijnor News: गायत्री परिवार की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Bijnor News: शिव शक्ति हॉल में गायत्री परिवार की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सूर्यमणि रघुवंशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला में भारतीय संस्कृति के प्रचार और नारी उत्थान पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को विनम्रता और शालीनता से काम करने के लिए प्रेरित किया।

Bijnor News: शिव शक्ति हॉल में गायत्री परिवार जिला बिजनौर की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यमणि रघुवंशी सहित शांतिकुंज प्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शांतिकुंज प्रतिनिधि विष्णु कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से विनम्रता व शालीनता अपनाने का आह्वान किया, जबकि उमाशंकर डबराल ने भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। डॉ. दीपक कुमार ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सूर्यमणि रघुवंशी ने गायत्री परिवार के वैज्ञानिक अध्यात्मवाद और संस्कार निर्माण के कार्यों की सराहना की। डॉ. रचना पाल ने नारी उत्थान में गायत्री परिवार के योगदान को रेखांकित किया।कार्यशाला
में प्रज्ञा मंडल एवं महिला मंडल के समन्वयकों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन जिला सह समन्वयक इन्दुदेव शर्मा ने किया। इस अवसर पर अशोक सिंह, उदय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


