विकास: 72 करोड़ की सड़क योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

नहटौर के विधायक ओम कुमार ने नहटौर से नगीना सड़क के चौड़ीकरण का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया। इन परियोजनाओं पर 71.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विधायक ने कहा कि ये सड़कें क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

विकास: 72 करोड़ की सड़क योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

नहटौर। विधायक ओम कुमार ने नहटौर से नगीना सड़क के चौड़ीकरण एवं विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया। उक्त सड़क परियोजनाओं पर 71.70 करोड रुपये की लागत आएगी। विधायक ने कहा कि यह सड़कें क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। सोमवार को नहटौर नगीना रोड स्थित ग्राम हुरनंगला में सड़क परियोजनाओं के शुभारंभ पर आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान विधायक ओम कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी शोभा रानी बने। उन्होंने नहटौर से नगीना मार्ग (12.75 किमी) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य तथा नेशनल हाईवे-734 से पखनपुर, सैदपुरी, हुरनंगला, नैनपुर सराय होते हुए बिजनौर कोतवाली मार्ग से नेशनल हाईवे-709 तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

विधायक ओमकुमार ने कहा कि यह सड़कें विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी। डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व में आज प्रदेश में सड़कों, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस मौके पर शोभा रानी जिला उपाध्यक्ष, तिलक राज सैनी जिला मंत्री, अतुल मारवाड़ी, डॉ. आशीष आर्य, राकेश सैनी मंडल अध्यक्ष भाजपा, अन्नी त्यागी, हेमेंदर प्रधान, खजान सिंह सैनी, अंकज रानी, मोनिका यादव, राजीव अहलावत, राकेश चौधरी ब्लॉक प्रमुख, कुंवर रोहताश सिंह, देवराज सिंह, शिवम त्यागी, हिमांशु पाराशर, राकेश सैनी आदि रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।