Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsNurullapur Village Faces Severe Development Issues Poor Roads Water Shortage and Lack of Basic Facilities
बोले बिजनौर : यहां टूटी सड़कें बनीं आफत, गड्ढों और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

बोले बिजनौर : यहां टूटी सड़कें बनीं आफत, गड्ढों और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

संक्षेप:

Bijnor News - ग्राम पंचायत नुरूल्लापुर विकास से कोसों दूर है। खराब संपर्क मार्ग और जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल में कीचड़ से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में...

Nov 03, 2025 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

विकास खंड कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत नुरूल्लापुर अभी भी विकास से कोसों दूर है। यहां तक पहुंचने के लिए न तो संपर्क मार्ग ठीक है और ना ही सड़क। विद्यालय के गेट पर जलभराव होने के कारण बच्चों को कीचड़ वाले रास्ते से निकलकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। लोगों ने इसके लिए डीएम से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक को शिकायती पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि बीमार होने पर एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है। लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। विकासखंड कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत नुरूल्लापुर की आबादी लगभग साढ़े तीन हजार है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी दूर है। गांव में अभी तक न तो स्वच्छ पेयजल पहुंचा है और ना ही सड़कें ठीक हो पाई हैं। संपर्क मार्ग जर्जर हालत के कारण चलने लायक नहीं रहा है। रायपुर सादात से ग्राम अलीपुर मिट्ठन, ग्राम ज्वाली, नुरूल्लापुर होते हुए गढ़ी गावडी तक जाया जाता है। यह संपर्क मार्ग बेहद क्षतिग्रस्त और जर्जर स्थिति में है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी और तहसील प्रशासन से शिकायत की। ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। अंदर तक नहीं पहुंच पाती है एंबुलेंस आपातकालीन सेवाओं के लिए एंबुलेंस भी अंदर तक नहीं पहुंच पाती है। टूटे हुए रास्तों के कारण गांव के बाहर देवस्थान पर ही एंबुलेंस आती है और वहीं से मरीजों को बैठा कर ले जाना पड़ता है। घायल या बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचना बेहद कठिन है। जर्जर मार्ग बन रहा है दुर्घटना का सबब रायपुर से गढ़ी गावडी तक जाने वाला मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं इसके चलते कई दुर्घटनाएं हो गई है जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं। गांव के लोग खुद चला रहे सफाई अभियान सरकारी तंत्र की उदासीनता देखकर गांव के युवाओं ने खुद सफाई अभियान शुरू किया। हर रविवार को वह सब मिलकर नालियां खोलते और कचरा हटाते हैं। हालांकि, संसाधन और उपकरणों की कमी के कारण यह प्रयास सीमित है। युवा सचिन पाल, हर्षपाल, वंश ने बताया कि अगर प्रशासन हमें कुछ मदद दे दे। जैसे ट्रॉली या सफाई उपकरण तो हम गांव को साफ रख सकते हैं। मगर अधिकारी सिर्फ मीटिंग में विकास की बातें करते हैं, हकीकत कोई नहीं देखता। टंकी निर्माण अधर में, नहीं मिल रहा स्वच्छ पर पेयजल लगभग दो वर्षों से टंकी का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्रामीण स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं। ग्रामीणों ने अति शीघ्र टंकी चालू करने की मांग की है। सफाई की नहीं है व्यवस्था गांव के परिषदीय विद्यालय के सामने जल भराव हो रहा है। गेट पर काफी पानी भरा हुआ है, जिसके कारण बच्चे कीचड़ वाले पानी में निकल कर जाने को मजबूर है।गांव में सफाई कर्मचारी भी प्रतिदिन नहीं आते हैं। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। दर्द बयां किया ग्राम पंचायत में रायपुर से आने वाला संपर्क मार्ग जर्जर है। मार्ग का शीघ्र निर्माण होना चाहिए। ऐसा होगा तो बड़ी राहत मिलेगी। - दीपक पाल ग्राम पंचायत में सड़क बेहद खराब है। तत्काल सड़कों का निर्माण होना चाहिए। यह बड़ी समस्या है। इस समस्या से निजात मिलनी चाहिए। - सचिन ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। टंकी शीघ्र चालू होनी चाहिए। ग्रामीण टंकी चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। - प्रिंस ग्राम पंचायत के विद्यालय के आसपास जल भराव है। जल भराव की समस्या का समाधान होना चाहिए। बच्चों को काफी परेशानी होती है। - अंकित पाल ग्राम पंचायत के आसपास की सड़के बेहद खराब है। बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क शीघ्र ठीक होनी चाहिए। - मोहित ग्राम पंचायत को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर गड्ढे तो भर दिए जाते हैं लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे कुछ ही दिनों में गड्ढे यथावत हो जाते हैं। - हर्ष पाल ग्राम पंचायत में सड़क बेहद खराब स्थिति में है । सड़क का शीघ्र निर्माण होना चाहिए। प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण होना चाहिए। - विपुल कुमार ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते हैं। जिसके चलते गांव में गंदगी के फैली रहती है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से आने चाहिए। - वंश चौहान ग्राम में फॉगिंग न होने के कारण मच्छरों की भारी समस्या है। फॉगिंग होनी चाहिए ताकि मच्छरों की बढ़ती संख्या पर नकेल कसी जा सके। - मयंक ग्राम पंचायत में आजादी के इतने सालों बाद भी गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है । समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण इंतजार में है कि समस्याओं का निस्तारण होगा। - रोहित जिला प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। समस्याओं का समाधान शीघ्र होना चाहिए। - अनुज कुमार सफाई कर्मचारी आकर रोज सफाई करें तथा कूड़ा नियमित रूप से ग्राम पंचायत से उठना चाहिए। ग्राम पंचायत में स्वच्छता की बयार बहनी चाहिए। - अनुभव पानी की निकासी सही नहीं होने के कारण जल भराव की समस्या है। जो दूर होनी चाहिए। बरसात में सड़कों पर जलभराव हो जाता है। - मोनू ग्राम पंचायत के गांव की नालियों की गहराई तक सफाई होनी चाहिए। जिससे गांव में पानी की निकासी सुलभ हो सकें। संक्रामक बीमारी का खतरा न रहें। - डॉ. अरुण ग्राम पंचायत में जमा कीचड़ के चलते बीमारियां फैलने का खतरा है। नालियों की नियमित सफाई होनी चाहिए। गंदगी उठकर गांव से बाहर गिरनी चाहिए। - इंद्रदेव ग्राम पंचायत के विद्यालय के निकट सफाई व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। सफाई अभियान चलना चाहिए। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। - धर्मेंद्र ग्राम पंचायत में मच्छरों का प्रकोप है। सप्ताह में दो बार ग्राम पंचायत में फागिंग होनी चाहिए जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो। - श्रवण कश्यप ग्राम पंचायत में एंबुलेंस भी नहीं आ पाती है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि एंबुलेंस गांव के भीतर तक पहुंच सकें। -टीकम सिंह सुझाव 1. सफाई कर्मचारी रोज आने चाहिए। 2. ग्राम पंचायत में कूड़ा नियमित रूप से उठना चाहिए। 3. ग्राम पंचायत में नियमित रूप से फॉगिंग होनी चाहिए। 4. नालियों की सफाई तली झाड़ होनी चाहिए। 5. पानी की निकासी के उचित प्रबंध होने चाहिए। शिकायतें 1. ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी रोज नहीं आते हैं। 2. मच्छरों की संख्या पर नकेल कसने के लिए नियमित रूप से फॉगिंग नहीं होती है। 3. पानी की निकासी के उचित इंतजाम नहीं है। 4. ग्राम पंचायत में सड़क खराब हालात में हैं। 5. ग्राम पंचायत में पेयजल व्यवस्था उचित नहीं है।