सुरक्षित रहें, यातायात के नियमों का करे पालन
Bijnor News - नजीबाबाद के साहू जैन महाविद्यालय में एन.एस.एस., एन.सी.सी. और रोवर्स-रेंजर द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो बीएस तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. जयेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन चलाने के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए नियमों का पालन करने की अपील की।

नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय में एन.एस.एस., एन.सी.सी. तथा रोवर्स-रेंजर इकाइयों की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रो ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साहू जैन महाविद्यालय में एन.एस.एस., एन.सी.सी. तथा रोवर्स-रेंजर इकाइयों की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो बीएस तोमर ने किया। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की सलाह दी। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की जानकारी दी और सुरक्षित वाहन चलाने, गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर कई कीमती जीवन बचाए जा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि एक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



