Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsNoorpur Police Under Scrutiny for Handling of Theft Case
लाखों की चोरी के खुलासे में नूरपुर पुलिस ने की खानापूर्ति

लाखों की चोरी के खुलासे में नूरपुर पुलिस ने की खानापूर्ति

संक्षेप: Bijnor News - नूरपुर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का चालान कर दिया, जबकि लैपटॉप पहले ही वादी ने पुलिस को सौंपा था। पीड़ित रामपाल सिंह का कहना है कि उनके लैपटॉप को बरामदगी के रूप में दिखाया गया, जबकि यह पहले ही वापस किया जा चुका था।

Wed, 12 Nov 2025 11:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

थाना नूरपुर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। चोरी के एक मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी का कथित बरामदगी दिखाते हुए चालान कर दिया। जबकि जिस लैपटॉप को पुलिस ने बरामदगी में दर्शाया है, वह पहले ही वादी ने स्वयं नूरपुर पुलिस को सौंपा था, जिसकी वीडियो भी वादी के पास मौजूद है। वहीं चांदपुर के सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि चोरी में शामिल मुख्य आरोपी सनी अभी फरार है। चोरी का माल उसके पास है। सनी के गिरफ्तार होने पर चोरी गए माल की बरामदगी होगी। थाना नूरपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी रामपाल सिंह ने सात नवंबर को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर का ताला तोड़कर चोर एक लाख नकद, लैपटॉप, सोने के छह कंगन, तीन अंगूठियां और चैन सहित लाखों की चोरी कर ली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़ित ने चोर की सीसीटीवी फुटेज भी नूरपुर पुलिस को सौंपी थी। चार दिन बाद 11 नवंबर को थाना नूरपुर पुलिस ने बताया कि उसने चोरी में शामिल सौर्य उर्फ नानू निवासी मोहल्ला रामनगर को चोरी किए गए लैपटॉप सहित गिरफ्तार दिखाकर चालान कर दिया। अब इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़ित रामपाल सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए है। बताया कि पुलिस द्वारा जिस लैपटॉप को बरामदगी में दर्शाया गया है, वह चांदपुर क्षेत्र के एक वकील के माध्यम से पहले ही उनके घर वापस भेजा गया था। रामपाल सिंह का कहना है कि हमने यह लैपटॉप खुद ही वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा था। बाद में उसी लैपटॉप को बरामदगी दिखाकर चालान कर दिया गया।