Bijnor News: आज से तय रूट पर दौड़ेंगी ई-रिक्शा, शहर दो जोन में बंटा

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: शहर में ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए नया यातायात प्लान लागू होगा। ई-रिक्शाओं को हरे और लाल रूट पर चलने दिया जाएगा। निर्धारित रूट पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक संचालन होगा। अपंजीकृत ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

Bijnor News: आज से तय रूट पर दौड़ेंगी ई-रिक्शा, शहर दो जोन में बंटा

Bijnor News: शहर में बढ़ती ई-रिक्शाओं और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन का नया यातायात प्लान आज से लागू किया जाएगा। आज से ई-रिक्शाओं का संचालन निर्धारित रूट पर ही होगा। इसके लिए शहर को हरे और लाल दो जोन में बांटा गया है। दोनों रूट पर चलने वाली ई-रिक्शाओं की अलग-अलग पहचान के लिए रंग के स्टीकर लगाए जाएंगे। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए दो जोन बांटा गया है। गुरूवार से नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। ई-रिक्शाओं का संचालन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित रूट पर ही किया जाएगा। रात आठ बजे के बाद ई-रिक्शाओं को किसी भी सड़क पर चलने की अनुमति होगी। बच्चों और बीमार लोगों को ले जाने वाली ई-रिक्शाओं को निर्धारित रूट में छूट रहेगी। वहीं अपंजीकृत और असत्यापित ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित रहेगा。

हरा रूट पर बी-0001 से बी-2000 तक

शक्ति चौराहा से रेलवे स्टेशन चौराहा, सेंट मैरी स्कूल चौराहा, मंडावर चौराहा, मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा, ईदगाह तिराहा, ईदगाह चौराहा, बाईपास होते हुए जाटान चौकी, पुरानी तहसील, डाकखाना चौराहा, नगर पालिका तिराहा होते हुए फिर शक्ति चौराहा तक ई-रिक्शा चलेंगी।

लाल रूट पर बी-2001 से बी-4000 तक

शक्ति चौराहा से रेलवे स्टेशन चौराहा, सेंट मैरी स्कूल चौराहा, कंट्रोल रूम तिराहा, नगीना चौराहा, कालिका माता मंदिर चौराहा, कृष्णा कॉलेज तिराहा, चांदपुर तिराहा, चांदपुर की चुंगी, जाटान चौकी, पुरानी तहसील, डाकखाना चौराहा, नगर पालिका तिराहा होते हुए शक्ति चौराहा तक संचालन होगा।

----

कोट--

रूट तय करने का उद्देश्य ई-रिक्शाओं के संचालन को व्यवस्थित कर शहर को जाम से राहत दिलाना है। यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद 15 दिन रूट पर ट्रायल चलेगा।

-डा. केजी सिंह एएसपी सिटी

सामान्य प्रश्न

✦ई-रिक्शाओं का संचालन किस समय तक होगा?−
ई-रिक्शाओं का संचालन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित रूट पर ही किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: आज से तय रूट पर दौड़ेंगी ई-रिक्शा, शहर दो जोन में बंटा