Bijnor News: जिले में आज से होंगे सर्किल रेट लागू

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: - आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में लागू हुए सर्किल रेट गू हुए सर्किल रेट - शासन को भेजे गए प्रस्तावित रेट ही लागू होने की सम्भावना बिजनौर, संवाद

Bijnor News: जिले में आज से होंगे सर्किल रेट लागू

Bijnor News: जिले में आज से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। सर्राफ बाजार से घंटाघर और डाकखाने चौराहे पर सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद है। अफसरों द्वारा सर्किल रेट के भेजे गए प्रस्तावित रेट ही लागू होने की सम्भावना है। जिले में कई स्थानों पर सर्किल रेट बढे़ंगे। जिले के सर्किल रेट जल्द ही सभी के सामने होंगे। जिले में 31 अगस्त यानि सोमवार को नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। 1 सितम्बर से जिले में नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने जमीनों के प्रस्तावित रेट शासन को भेज दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित रेट पर ही मुहर लग सकती है। बतादें कि सुझाव और आपत्तियों का निस्तारण 27 अगस्त को करने के बाद 31 अगस्त को सर्किल रेट लागू हो गए हैं। बतादें कि कृषि भूमि की दरों में लगभग 15 से 17 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी थी। अकृषक भूमि की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी और निर्मित एकल वाणिज्यिक भूमि की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी थी। एकल से भिन्न वाणिज्यिक सम्पत्ति की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी जबकि सेगमेन्ट पर स्थित दुकानों के भूमि कॉरपेट एरिया की दर में लगभग 16 से 17 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित्त की गयी थी। एस०आर०एस० मॉल तथा रामपुर बकली (अन्दर चक्कर रोड) के सर्किल दर बाजारू दर के समतुल्य होने के कारण, मूल्यांकन सूची में कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गयी थी। पेड़ों, नलकूप इत्यादि दरों में भी कोई वृद्धि प्रस्तावित नहीं की गयी है और कोई नया सेगमेंट बनाने का प्रस्ताव नही हैं।

नए सर्किल रेट की जानकारी

चांदुपर मोड़ से चांदपुर चुंगी तक मूनसन फैक्ट्री के रास्ते वाले मोहल्लों मिर्दगान, खत्रियान और चाहशीरी में अकृषक भूमि की दर 35 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित की गई है। निर्मित एकल व्यावसायिक भवन की दर 1.14 लाख से बढ़ाकर 1.37 लाख रुपये तथा बहुमंजिले भवनों में व्यावसायिक संपत्ति की दर 1.30 लाख से बढ़ाकर 1.54 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव है। इसी तरह मेरठ चुंगी से चांदपुर चुंगी के मोहल्ला मिर्दगान, कस्सावान अकृषक भूमि की दर 33 हजार से 38 हजार, निर्मित एकल व्यावसायिक भवन की दर 99 हजार से 1 लाख 19 हजार, तथा बहुमंजिले भवनों में व्यावसायिक संपत्ति की दर 1 लाख 15 हजार से 1 लाख 36 हजार, मेरठ चुंगी से रम्मू के चौराहे तक मोहल्ला जाटान में अकृषक भूमि की दर 35 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये, एकल व्यावसायिक भवन की दर 1 लाख 25 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार तथा बहुमंजिले भवन की दर 1.41 लाख से बढ़ाकर 1.67 लाख रुपये प्रस्तावित थी।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

तेज सिंह यादव आईजी स्टाम्प बिजनौर का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद सोमवार को जिले में सर्किल रेट लागू हो गए हैं। सर्किल रेट के जो प्रस्ताव भेजे गए थे वह ही फाइनल होना सम्भावित है।

---------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सर्किल रेट कब से लागू होंगे?
1 सितम्बर से जिले में नए सर्किल रेट लागू होंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: जिले में आज से होंगे सर्किल रेट लागू