युवा तंबाकू से बने उत्पादों का न करें सेवन : कैप्टन धीरज शर्मा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

स्योहारा में आरएसपी इंटर कॉलेज में 32 यूपी बटालियन एनसीसी के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कैप्टन धीरज शर्मा ने कैडेट्स को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या मधुबाला शर्मा ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स समय-समय पर समाज में नशा विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाते हैं।

युवा तंबाकू से बने उत्पादों का न करें सेवन : कैप्टन धीरज शर्मा

स्योहारा। 32 यूपी बटालियन एनसीसी धामपुर के कमान अधिकारी कर्नल गणेश शंकर विद्यार्थी के दिशा निर्देशन तथा कैप्टन धीरज शर्मा के नेतृत्व में आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा में कार्यक्रम हुआ। कैप्टन धीरज शर्मा ने कैडेट्स को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। तंबाकू दिवस पर कैडेट्स ने तंबाकू के दुष्प्रभावों और अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई। प्रधानाचार्या मधुबाला शर्मा ने कहा कि समय समय पर एनसीसी कैडेट्स समाज में नशा विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।