Bijnor News: रैली निकाल कर एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक
Bijnor News: रैली निकाल कर एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक रैली निकाल कर एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक रैली
Bijnor News: हिंदू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को नगर में टीबी जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। रैली में कैडेट्स अपने हाथों में विभिन्न नारे लिखी तक्तियां लेकर चल रहे थे जिन पर लिखा था 'हम सब ने यह ठाना है, टीबी रोग भगाना है। रैली को प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि टीबी रोग लाइलाज नहीं है। टीबी होने पर निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर से परामर्श करें इस रोग का इलाज सरकार की ओर से फ्री किया जाता है। नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा टीबी रोगी को 500 प्रति माह गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए दिए जाते हैं।
टीबी के मरीज को पौष्टिक भोजन की बहुत आवश्यकता होती है। यदि मरीज नियमित रूप से दवाई ले और पोष्टिक भोजन करे तो वह छः महीने में स्वस्थ हो जाता है। व्यक्ति को इस रोग से कभी नहीं घबराना चाहिए।रैली का नेतृत्व एनसीसी ऑफिस बिजनौर से पधारे ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर सुधीर कुमार ने किया। विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी, एनसीसी प्रभारी अंजू आर्य, साजिद हुसैन एवं मदनपाल सिंह ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।


