नवारंभ उत्सव के माध्यम से बाल वाटिका का आयोजन
नजीबाबाद में प्राथमिक विद्यालय मौज्जमपुर सादात में 'नवारंभ उत्सव' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों को विद्यालय के वातावरण से जोड़ना और कक्षा-एक में प्रवेश सुनिश्चित करना था। ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।
नजीबाबाद। नन्हे-मुन्नों को विद्यालय के वातावरण से जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय मौज्जमपुर सादात में 'नवारंभ उत्सव' का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वाटिका और कक्षा-एक में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हुआ। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मौज्जमपुर सादात में तीन से चार वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को बाल वाटिका के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा से जोड़ने तथा छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का कक्षा-एक में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिये नवारंभ उत्सव आयोजित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए उन्हें सही उम्र में स्कूल भेजना अनिवार्य है। अक्षय तालियान, पीयूष कुमार और मुनेश देवी ने संचालन किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा और नीतू का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे, जिनका शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उधर प्राथमिक विद्यालय रामपुर मंगल में भी नवारंभ उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, अमित कुमार इंचार्ज अध्यापक, रुपा व ममता सहायक अध्यापक, संजय शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी सुरेखा रानी, नीमा आंगनबाड़ी सहायका आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


